शामली, नवम्बर 23 -- बैकुंठ चतुर्दशी कथा का समापन Shamli News: सत्संग भवन मंदिर परिसर में कार्तिक मास के उपलक्ष्य मे चल रही कथा का व्यास पूजा के साथ समापन हो गया अंतिंम दिवस में कथा व्यास अवनीश आहूजा ने कार्तिक शुक्ल की चतुर्दशी का महत्व बताते हुए कहा कि, कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को बैकुंठ चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है मान्यता है कि इस दिन महादेव और श्री हरि विष्णु का एक साथ पूजन करने से भक्त बैकुंठ लोक को अधिकारी बन जाता है। सनातन धर्म की परम्परा में कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी की विशेष महत्व है वर्ष भर में एकमात्र यही तिथि ऐसी है जिस दिन देवादी देव शिव और श्रीहरि विष्णु का एक साथ पूजन किया जाता है इस पर्व से जुड़ी पद्म पुराण की कथा के अनुसार देवशयनी एकादशी के दिन जगत पलक श्री हरि विष्णु सृष्टि संचालन का कार्य भार भगवान शिव को सौंप कर चत...