शामली, जुलाई 23 -- Shamli News: शामली। थानाभवन के सिल्वर इन होटल में बुधवार को राज्य कर विभाग की ओर से "व्यापारी संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ईंट-भट्ठा व्यापारियों सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य कर विभाग खंड-2 शामली की उपायुक्त डॉ. शेफाली दीक्षित ने की। उन्होंने व्यापारियों से विभागीय नियमों का पालन करते हुए समय से रिटर्न दाखिल करने तथा अधिक से अधिक कर जमा करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका विभागीय अधिकारियों ने समाधान किया। उपायुक्त डॉ. शेफाली दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर विभाग से संपर्क करें, उनकी समस्याओं...