शामली, जुलाई 8 -- Shamli News: कांधला। नगर में आयोजित संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। बैठक में नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा के साथ व्यापारियों ने बीमा, पेंशन और बिजली संबंधी कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। नगर के दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित आत्माराम पेट्रोल पंप के सभागार में मंगलवार को संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने की, जबकि संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कंसल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि संगठन प्रत्येक वर्ष प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को एकत्र कर...