शामली, सितम्बर 22 -- Shamli News: शामली। शहर के आर्य समाज मंदिर में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को वैदिक यज्ञ एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंबाला से पहुंचीं भजन उपदेशिका श्वेता आर्य ने वैदिक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को वेदों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान सच्चिदानंद महाराज ने प्रवचन के माध्यम से वेदों के सिद्धांतों और जीवन में उनके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातरूकाल वैदिक यज्ञ से हुआ। यज्ञ में प्रदीप विश्वकर्मा, अशोक आर्य, विभोर आर्य, हिमांशु आर्य, डॉ. राजेंद्र आर्य और संजय आर्य मुख्य यजमान रहे। भजन उपदेशिका श्वेता आर्य ने 'वेद सुनो और सुनाया करो' तथा 'वेद का डंका बजाया करो' सहित विभिन्न वैदिक भजनों की प्रस्तुति दी। सच्चिदानंद महारा...