शामली, नवम्बर 25 -- Shamli News: चौसाना। धार्मिक आयोजनों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए सतलोक आश्रम वेदखेड़ी, शामली में आयोजित तीन दिवसीय 513वें दिव्य धर्म यज्ञ दिवस का बुधवार को समापन हो गया। समागम में जहां आध्यात्मिक ज्ञान और संतवाणी के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म एवं सदाचार का संदेश दिया गया, वहीं रक्तदान, दहेज रहित विवाह और विशाल भंडारे जैसे आयोजनों ने सामाजिक एकता और मानव सेवा की मिसाल पेश की। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन तक 2100 श्रद्धालुओं ने संत रामपाल जी महाराज से निशुल्क नामदीक्षा प्राप्त की। मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट कुरुक्षेत्र (हरियाणा) की ओर से जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित समागम में संत गरीबदास जी महाराज की अमृतवाणी का अखंड पाठ किया गया। इसके...