शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: झिंझाना। कैरटू स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों का तीन दिन से चल रहा धरना शनिवार को तहसीलदार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। कर्मचारियों ने करीब एक साल से वेतन लंबित होने का आरोप लगाते हुए बिजलीघर परिसर में प्रदर्शन किया। तहसीलदार ऊन ललिता शर्मा को ज्ञापन देकर संविदा कर्मचारी अमित कुमार और सनोद कुमार ने बताया कि वे लंबे समय से कैरटू बिजलीघर पर ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समय से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार वेतन भुगतान को लेकर संबंधित अधिकारियों और एमएस मैहर एंटरप्राइजेज को कई बार व्हाट्सऐप के माध्यम से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र क...