शामली, अक्टूबर 29 -- Shamli News: शामली। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत बुधवार को शहर के वीवी पीजी कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 700 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों ने 270 अभ्यर्थियों के चयन और शॉर्टलिस्टिंग की सूची उपलब्ध कराई, जबकि कुछ कंपनियों का परिणाम प्रतीक्षारत है। कार्यक्रम में अतिथियों ने 10 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक और वीवी पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ एमएलसी वीरेंद्र सिंह, विधायक प्रसन्न चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल, कांधला ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल और प्रोफेसर सुधीर कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित...