Shamli News: वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत वीवी पीजी कॉलेज में लगाए गए पौधे
शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: रविवार को शहर के वीवी पीजी कालेज में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पौधरोपण के बाद उनकी देखभाल करना भी अनिवार्य इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.