शामली, अक्टूबर 7 -- Shamli News: कैराना। गौशाला भवन में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के चौथे दिन ऋषि-मुनियों की रक्षा और यज्ञ की पूर्णता के लिए भगवान राम व लक्ष्मण को महर्षि विश्वामित्र के साथ भेजने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के मंचन को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। मंचन में सबसे पहले राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के नामकरण का दृश्य दिखाया गया। इसके बाद मारीच और सुबाहु सहित राक्षसों द्वारा ऋषि-मुनियों के यज्ञ में विघ्न डालने का प्रसंग मंचित हुआ। राक्षसों के उत्पात से परेशान महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में पहुंचे और यज्ञ की रक्षा के लिए राम-लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगी। यह भी पढ़ें- Meerut News: श्रीरामलीला : ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला ने मोहा मन पुत्र मोह में दशरथ ने राम-लक्ष्मण को भेजने के ब...