Shamli News: विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: मां शाकुंभरी देवी सेवा संघ की ओर से रविवार को रोडवेज बस स्टैंड पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सेवा संघ के अध्यक्ष राकेश वर्मा ने बताया कि संघ की ओर से प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन दानदाताओं के सहयोग से संपन्न होता है। इसके साथ ही हर माह श्रद्धालुओं को मां शाकुंभरी देवी के दर्शन कराने के लिए एक डीलक्स बस भेजी जाती है। भंडारे में राकेश गर्ग, संजय, अशोक कुमार, विशाल गुप्ता, राजीव गर्ग, सुरेंद्र बंसल, महेश, राकेश अग्रवाल, भोरीलाल संगल, नरेंद्र धीमान, प्रमोद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.