शामली, अक्टूबर 29 -- Shamli News: जलालाबाद। उत्तर प्रदेश विधान भवन, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति (2025-26) की बैठकों में थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अशरफ अली खान ने जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की। उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय से संबंधित बैठक में विधायक अशरफ अली खान ने सीएंडडीएस द्वारा नगरीय क्षेत्रों में कराए जा रहे नाला निर्माण कार्यों की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के नगर निकायों में अधिशासी अधिकारियों की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विशेष रूप से जनपद शामली की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि एक ही अधिशासी अधिकारी को कई-कई नगर पंचायतों का प्रभार ...