Shamli News: विधवा महिला ने विद्युत विभाग पर जबरन मीटर बदलने का लगाया आरोप
शामली, सितम्बर 9 -- Shamli News: शामली। बनत के मोहल्ला गांधीनगर निवासी एक विधवा महिला ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों और ठेकेदारों पर बिना पूर्व सूचना और उसकी सहमति के पुराना बिजली मीटर हटाकर नया मीटर लगाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। बनत के मोहल्ला गांधीनगर निवासी ओमवती पत्नी बीर सिंह ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके परिसर में बिजली कनेक्शन लगा हुआ है। उसके अनुसार वह नियमित रूप से बिजली के बिलों का भुगतान करती आ रही है और उसके कनेक्शन पर कोई बकाया नहीं है। महिला का कहना है कि वह विधवा है और उसका वर्तमान बिजली मीटर भी संचालित स्थिति में है। आरोप लगाया गया कि आठ सितंबर को विद्युत विभाग के कर्मचारी और ठेकेदार बिना किसी पूर्व लिखित सूचना के उसके परिसर में पहुंचे और पुराने मीटर को हटाकर नया मीटर लगाने का प्रयास किया। महि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.