शामली, जुलाई 28 -- Shamli News: शामली। सदर तहसील क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी एक विधवा महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर उसके मकान का बैनामा अपने नाम कराने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई तथा सुरक्षा की मांग की है। गांव लिलौन निवासी अख्तरी पत्नी स्वर्गीय नसीबू ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उसे पैसों की आवश्यकता थी। आरोप है कि गांव के ही बबलू पुत्र चोहल उसे तहसील लेकर गया और रुपये दिलाने का भरोसा दिया। महिला का आरोप है कि इसी दौरान कथित रूप से धोखे से उसके मकान का बैनामा अपने नाम करा लिया गया। महिला का कहना है कि उसके मकान की बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये है, जबकि उसे केवल दो लाख रुपये का चेक दिया गया...