शामली, जुलाई 5 -- Shamli News: गांव जगनपुर में विद्युत लाइन के विरोध में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। गत गुरुवार से गांव जगनपुर में ग्रामीण विद्युत लाइन के विरोध में धरना दे रहे हैं। रविवार को चौथे दिन भी धरना जारी रहा। जगनपुर के अलावा हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा व कंडेला के ग्रामीण भी डटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जगनपुर में विद्युत विभाग की ओर से बिछाई जा रही 11 हजारी विद्युत लाइन का रूट प्राथमिक विद्यालय से लेकर कैराना में काटी जा रही कॉलोनी तक प्रस्तावित है। ऐसे में स्कूली छात्र-छात्रा भी हादसों के शिकार हो सकते है।। वहीं, विद्युत विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, नायब तहसीलदार सतीश कुमार यादव धरने पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Shamli News: जगनपुर में तीसरे दिन भी ग्रामीणों का धरना उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की, लेकिन ग्रामीणों ने मांग...