Shamli News: विद्युत आपूर्ति साढ़े छह घंटे रही बाधित
शामली, नवम्बर 22 -- Shamli News: जर्जर विद्युत लाइन बदलने के कारण नगर में साढ़े छह घंटे विद्युत सप्लाई बाधित रही, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह करीब 11 बजे से देवी मंदिर विद्युत फीडर को आने वाली 11 हजारी और 33 हजारी जर्जर विद्युत लाइन बदलने का कार्य शुरू कराया गया। इसके चलते नगर के मोहल्ला टीचर कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, राजेंद्र कॉलोनी, शामली बस स्टैंड, मोहल्ला गुंबद, पट्टोवाला, सराफा बाजार, चौक बाजार, बेगमपुरा आदि की सप्लाई बंद कर दी गई। लगातार साढे छह घंटे सप्लाई बंद रहने के कारण लोगों के इनवर्टर भी फेल हो गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.