शामली, अगस्त 27 -- Shamli News: विद्या भारती द्वारा आयोजित विभागीय विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। विद्यालय लौटने पर विजेता छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभागीय विज्ञान मेला 25 अगस्त को भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया था। इसमें तीन जिलों के 10 विद्यालयों के छात्रों ने विज्ञान प्रश्नमंच, विज्ञान प्रदर्श, विज्ञान प्रयोग और पत्र वाचन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।विज्ञान प्रदर्श प्रतियोगिता के तरुण वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शामली के अभिनव पांचाल ने प्रथम तथा अर्पित और सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ...