शामली, अक्टूबर 7 -- Shamli News: शामली। नगरपालिका परिषद शामली के प्रांगण में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल तथा जिला प्रभारी राजा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में विकसित भारत के संकल्प, सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार रखे गए। संबोधन के बाद नगरपालिका परिसर से सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव चौक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यह भी पढ़ें- विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी सेवा ज्योति यात्रा कार्यकर्ताओं ...