शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: नगरपालिका परिषद की ओर से रविवार को मोहल्ला रायजादगान स्थित वार्ड 11 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने क्षेत्र में साफ-सफाई करने के साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी किया। अभियान का शुभारंभ वार्ड सभासद प्रदीप भार्गव ने किया। नगरपालिका परिषद के विशेष सफाई अभियान के तहत करीब आधा दर्जन सफाई कर्मचारियों ने निर्धारित ड्रेस में पहुंचकर मोहल्ले की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया। साथ ही मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान सफाई निरीक्षक शैशिल मलिक, सफाई लिपिक अमरेश कुमार और सफाई नायक राशिद खान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: मच्छरों से बचाव को नगर निगम ने की फॉगिंग इस मौके पर सभासद प्रदीप भार्गव ने वार्डवासियों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्...