शामली, सितम्बर 30 -- Shamli News: झिंझाना। देशभर में 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक मनाए जा रहे एक वर्षीय राष्ट्रीय स्मरण उत्सव के अंतर्गत बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज झिंझाना में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निर्धारित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंज उठा। हजारों विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने एक साथ 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन कर मातृभूमि के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।कार्यक्रम का निर्देशन विद्यालय के प्रबंधक श्री शैलेन्द्र मित्तल एवं प्रधानाचार्य श्री प्र...