Shamli News: लोभ जीवन को जला डालता है- नरेश मुनि महाराज
शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: शामली। शहर के मिल रोड स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थान मंदिर में चल रहे चातुर्मास के दौरान संघ संचालक नरेश मुनि महाराज ने श्रद्धालुओं को लोभ और कषाय से बचने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोभ मनुष्य के जीवन का आनंद छीनकर उसे अशांति और विनाश की ओर ले जाता है। जीवन में संतोष होना ही सबसे बड़ा धन है। नरेश मुनि महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में क्रोध, मोह-माया और लोभ जैसी कषाय बार-बार परेशान करती हैं। इनसे बचना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि धन जीवनयापन का साधन है, लेकिन जब धन के प्रति लोभ बढ़ जाता है तो व्यक्ति कभी सुख और शांति से नहीं रह पाता। यह भी पढ़ें- Munger News: भक्ति केवल कर्मकांड नहीं, भीतर के दोषों को दूर करने की साधना: स्वामी निरंजनानंद लोभ के कारण अहंकार पैदा होता है और जीवन का आनंद समाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.