शामली, जुलाई 25 -- Shamli News: तहसील ऊन क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी एक किसान ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा गढ़ी अब्दुल्ला खां पर लोक अदालत में हुए समझौते के बावजूद खाते से केसीसी की रिकवरी के नाम पर 80,468 रूपये काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। शिकायतकर्ता तमहीद पुत्र शब्बीर ने बताया कि उनके केसीसी खाते पर 84,931 रूपये की वसूली का नोटिस जारी हुआ था। इस मामले का निस्तारण 12 मार्च 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत में 41,000 रूपये में समझौते के आधार पर हुआ था। समझौते के अनुसार उन्हें तीन माह के भीतर राशि जमा करनी थी, जिसे उन्होंने निर्धारित समय सीमा के अंदर बैंक में जमा करा दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि समझौते की राशि जमा करने के बावजूद बैंक बाद में कर...