Shamli News: लोकायुक्त में शिकायत के मामले में बेसिक शिक्षा के प्रधान लिपिक भूमेश कुमार निलंबित
शामली, सितम्बर 21 -- Shamli News: शामली। मा. उप लोकायुक्त के समक्ष प्रस्तुत परिवाद से जुड़े मामले में जांच में दोषी पाए गए नगर क्षेत्र शामली के प्रधान लिपिक भूमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर विभागीय कार्रवाई पूरी होने तक उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांधला से संबद्ध किया गया है। बता दे कि कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार, शामली निवासी सुशील कुमार पांचाल ने मा. उप लोकायुक्त उत्तर प्रदेश के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया था। मामले में जिलाधिकारी शामली द्वारा गठित त्रिसदस्यीय जांच समिति ने 16 दिसंबर 2023 को अपनी जांच आख्या शासन को भेजी थी। जांच आख्या में कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र शामली के प्रधान सहायक भूमेश कुमार को दोषी पाया गया था। शासन स्तर से मामले में भूमेश कुमार के खिलाफ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.