शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: बाबरी। क्षेत्र के बुटराडा-लोई नहर में शनिवार को करीब 28 वर्षीय युवक का शव बहता मिलने से सनसनी फैल गई। नहर में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल बाबरी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था और प्रथम दृष्टया शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: नहीं हुई पहचान , फोटो व वीडियोग्राफी कराकर मारच्युरी में रखवाया शव पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार...