शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: लंबित मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज लेखपालों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक रूप से काम कर विरोध जताया है। उप्र लेखपाल संघ की तहसील अध्यक्ष पूजा खैवाल ने बताया कि दो अगस्त 2026 को जारी कार्यवृत्त के बावजूद शासन और परिषद स्तर पर मांगों के संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनके द्वारा अंतरमंडलीय स्थानांतरण पोर्टल दोबारा खोलने, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने, नव नियुक्त लेखपालों की लंबित विभागीय परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने, प्रारंभिक वेतनमान में सुधार, स्टेशनरी, वाहन और विशेष भत्ते बढ़ाने तथा भूलेख कार्यालयों से अवमुक्त करने की मांग की जा रही है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: काली पट्टी बांध समाधान दिवस का बहिष्कार, आंदोलन की चेतावनी इसके अलावा ग्राम ...