शामली, अगस्त 22 -- Shamli News: अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की ओर से की गई ट्रैप कार्रवाई के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की कैराना उपशाखा के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। संघ ने कार्रवाई को अनुचित बताते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- लेखपालों की भूमिका की बिना जांच किए हो रही ट्रैप कार्रवाईलेखपाल संघ की मांगें लेखपाल संघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि अयोध्या के सोहावल प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। संघ ने मामले से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष समीक्षा कराने की मांग की है। संघ का कहना है कि यदि किसी कर्मचारी को गलत तरीके से फं...