Shamli News: लावारिस एवं मुकदमाती वाहनों की नीलामी, एक लाख रुपये का राजस्व
शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: बाबरी। ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत थाना बाबरी पुलिस ने लंबे समय से थाने में खड़े लावारिस एवं मुकदमाती वाहनों के निस्तारण की कार्रवाई की। मंगलवार को थाना परिसर में समिति की मौजूदगी में कुल सात वाहनों की नियमानुसार नीलामी कराई गई। नीलामी में तीन मुकदमाती और चार लावारिस वाहन शामिल रहे। सातों वाहनों का न्यूनतम निर्धारित मूल्य 25 हजार रुपये था, जिसके सापेक्ष बनत निवासी आस मोहम्मद ने एक लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई। सर्वाधिक बोली के आधार पर वाहनों की नीलामी की गई और पुलिस को राजस्व के रूप में एक लाख रुपये प्राप्त हुए। नीलामी के दौरान नायब तहसीलदार सदर शामली ऋतु सिंह, , अभियोजन अधिकारी मुकेश कुमार, और थानाध्यक्ष बाबरी कुलदीप सिंह समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत थानों में लंबे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.