Shamli News: लायनेस क्लब शामली दोआब ने हर्षोल्लास से मनाया दीपावली मिलन समारोह
शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: शामली। लायनेस क्लब शामली दोआब की ओर से दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीनू संगल ने की। इस दौरान सदस्याओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलों में सीमा गर्ग, रश्मि गर्ग, दीपा जैन और अंजलि बंसल ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।क्लब की अध्यक्ष रश्मि वर्मा और कोषाध्यक्ष शिखा गोयल ने सभी सदस्याओं को दीपावली के उपहार भेंट किए। समारोह में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सभी सदस्याओं का सहयोग रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.