Shamli News: लायंस क्लब शामली क्राउन का सिल्वर जुबली समारोह धूमधाम से संपन्न
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन का रजत जयंती यानी सिल्वर जुबली समारोह भव्यता और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मंडल के 55 क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह की मुख्य अतिथि ओसवाल ग्रुप की चेयरमैन एवं पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर अरुणा ओसवाल रहीं। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, आत्मविश्वास, निरंतर परिश्रम और सेवा के प्रति समर्पण आवश्यक है। उनके विचारों ने उपस्थित लायंस सदस्यों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाजसेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने कहा कि किसी भी क्लब की पहचान उसके सामाजिक कार्यों, सदस्यों की सक्रियता, आपसी समन्वय और समाज पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव से होती है। उन्होंने क्लब के सदस्यों से इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.