शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: लायंस क्लब शामली उज्जवल द्वारा श्री मंदिर हनुमान टिल्ला हनुमान धाम के प्रांगण में 2 अगस्त से संचालित किए जा रहे निशुल्क कांवड़ चिकित्सा सेवा शिविर का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों, सहयोगियों, लायंस क्लब सदस्यों एवं समाजसेवियों का सम्मान करते हुए उनके सेवाभाव की सराहना की गई।समापन समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविन्द संगल, हनुमान टिल्ला हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी रहे। अध्यक्ष कमल गोयल ने कहा कि सेवा ही लायंस क्लब का मूल उद्देश्य है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना क्लब के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: निःशुल्क मोबाइल चिकित्सा एवं कांवड़ सेवा शिविरों का समापन शिविर संयोजक संजीव कुमार ने बताया कि 2 अगस्त ...