Shamli News: लाठी-डंडों से पीटने पर रिपोर्ट दर्ज
शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: कैराना। लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी महबूब ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह कांधला तिराहे पर पानी की टंकी के पास खड़ा था। आरोप है कि इस दौरान मोहल्ला छडियान निवासी नौशाद कुरैशी, उसका भाई दिलशाद तथा एजाज 2-3 अज्ञात युवक आए, जिन्होंने लेनदेन को लेकर गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह किसी तरह भाग कर अपने घर पर आ गया। इसके बाद भी आरोपी उसके घर में घुस आए तथा लाठी डंडों से मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तमंचे के साथ एक गिरफ्तारकैराना। रविवार रात पुलिस मलकपुर मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.