शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक के कब्जे से लाखों रुपयों की कीमत की स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपि के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करने, संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ करने के निर्देश दे रखे है। इसी क्रम में कस्बा चौकी इंचार्ज सचिन त्यागी अपनी टीम के साथ गांव भारसी मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पूछताछ करने पर युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 153 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित लागत लगभग 25 लाख रुपए है। पूछताछ में मादक पदार्थ तस्कर ने अपना नाम सादिक उर्...