शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: क्षेत्र में पिछले तीन दिनों तक लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। कस्बे के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। सबसे अधिक परेशानी मेरठ-करनाल हाईवे की सर्विस रोड और प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में देखने को मिल रही है। लगातार बारिश के चलते प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 के परिसर में पानी भर गया है। ऐसे में यदि सोमवार को विद्यालय खुलता है तो छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को स्कूल में प्रवेश करने और पढ़ाई संचालित करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अभिभावकों ने विद्यालय परिसर से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: शहर में दो दिन बाद भी जल निकासी नहीं हुई वहीं मेरठ-करनाल हाईवे की सर्विस रोड पर गाड़ी वाले चौराहे के पास भी जलभराव होने से राहग...