शामली, अगस्त 7 -- Shamli News: शामली। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब यमुना नदी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। गुरुवार को यमुना का जलस्तर बढ़कर 229.06 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि यह अभी 231 मीटर के चेतावनी बिंदु से नीचे है, इसलिए प्रशासन ने फिलहाल स्थिति को सामान्य बताया है। जलस्तर लगातार बढ़ने से यमुना खादर क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सिंचाई विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। हथनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में भी इजाफा हुआ है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिन्दु से ऊपर, किसान चिंतित गुरुवार को बैराज से 32,196 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार यह डिस्चार्ज अभी सामान...