Shamli News: लक्ष्मीपुरा में फसल उजाड़ने का आरोप, भूमि स्वामित्व को लेकर चल रहा विवाद
शामली, सितम्बर 23 -- Shamli News: चौसाना। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में स्वामित्व विवादित कृषि भूमि पर बोई गई करीब दो बीघा मैथी की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर खराब करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान कमल सिंह ने आरोप लगाया है कि न्यायालय से भूमि संबंधी विवाद में फैसला उसके पक्ष में आने और राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज होने के बाद उसने खेत पर कब्जा लेकर फसल बोई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने रात के समय खेत को ट्रैक्टर से जोतकर फसल नष्ट कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि लक्ष्मीपुरा निवासी कमल सिंह आदि का गांव के कुछ लोगों के साथ करीब दो बीघा कृषि भूमि के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा था। मामले को लेकर निचली अदालतों में सुनवाई हुई थी। पीड़ित पक्ष का दावा है कि इन मामलों में निर्णय उसके पक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.