शामली, जुलाई 23 -- Shamli News: बाबरी। बुधवार को बुटराडा पुल के पास हुए सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में मृतका के पति ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना बाबरी पुलिस को दी गई तहरीर में मृतका नीशू के पति अरविन्द पुत्र बशेसर निवासी गांव बुटराडा ने बताया कि उसकी पत्नी नीशू अपनी एक वर्षीय पुत्री के साथ उसके भाई संदीप पुत्र ब्रजपाल की बाइक पर सवार होकर अपने मायके जा रही थी। आरोप है कि ज़ब वे बुटराडा पुल के पास पहुंचे तभी शामली क़ी ओर सें तेज गति और लापरवाही से आ रही मुज़फ्फरनगर डिपो क़ी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नीशू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई व पुत्री सामान्य घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित अरविन्द ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलान...