Shamli News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल,हायर सेंटर रेफर
शामली, नवम्बर 15 -- Shamli News: थानाभवन। सिसौली मेले से वापस लौट रहे बाइक सवार को बजाज शुगर मिल के सामने पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गंगोह थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी अतर सिंह पुत्र लाल सिंह मेलों में पशुओं के नाथ और रस्से बेचने का काम करते हैं। वह सिसौली में लगे मेले में सामान बेचने गए थे। मेला समाप्त होने के बाद अतर सिंह बाइक पर सवार होकर रविवार को मेले से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह थानाभवन स्थित बजाज शुगर मिल के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.