Shamli News: रोटरी क्लब ने बच्चों को सिखाया हाथ धोने और स्वच्छता का महत्व
शामली, जुलाई 30 -- Shamli News: शामली। रोटरी क्लब शामली की ओर से बुधवार को राजकीय विद्यालय गुजरातीयान में बच्चों के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सही तरीके से हाथ धोने और नाखून काटने की वैज्ञानिक विधि का लाइव प्रदर्शन कर रोगों से बचाव के आसान तरीके बताए गए। परियोजना अध्यक्ष विकास चौधरी एवं सचिन जैन के मार्गदर्शन में बच्चों को हाथ धोने के सात आसान चरणों की जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित तरीके से नाखून काटने की विधि भी समझाई गई। इस दौरान जल संरक्षण का संदेश देते हुए बच्चों को बताया गया कि हर बूंद अनमोल है, इसलिए पानी का सदुपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क साबुन और नेल कटर किट वितरित की गईं, ताकि वे सीखी गई स्वच्छता संबंधी आदतों को अपने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.