शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। हसनपुर लुहारी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लंपी बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीमारी की चपेट में आने से आए दिन दुधारू समेत अन्य मवेशियों की मौत हो रही है। हजारों रुपये कीमत वाले पशुओं की अकाल मौत से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग पर समय रहते टीकाकरण और उपचार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र में लंपी बीमारी फैलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने गांव में पशुओं का टीकाकरण शुरू कराया, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में पशु बीमारी की चपेट में आ चुके थे। पशुपालक नरेश कुमार ने बताया कि उसकी गाय तीन दिन से बीमार थी। उसने गांव के पशु चिकित्सालय में चिकित्सक को सूचना दी, जिसके बाद सहायक चिकित्सक ने पशु का उपचार किया। रविवार को...