शामली, जुलाई 20 -- Shamli News: कैराना। गौशाला दिलाने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये हड़पने के मामलों में युवती सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया। शामली के गांव बलवा गुजरात निवासी फिरदौस ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति को गौशाला दिलाने के नाम पर आरोपी नदीम निवासी गांव मामौर तथा युवती नीरज शर्मा निवासी गांव गोटरा थाना खेकड़ा जनपद बागपत ने लाखों रुपये हड़प लिए। इसके अलावा जनपद मुजफ्फरनगर के गांव सोहजनी निवासी गौरव मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नाजिम और नीरज शर्मा ने उसके भाई को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार को मामले में वांछित चल रहे नदीम निवासी मामौर कोतवाली कैराना और नीरज शर्मा निवासी गांव गोटरा थाना खेकड़ा जनपद बागपत को गिरफ्ता...