शामली, जुलाई 9 -- Shamli News: शामली। जनपद में पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बनाया, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव, कीचड़ और गंदगी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश के बाद हवा नहीं चलने से उमस भी बढ़ गई, जिससे लोगों को दिनभर गर्मी का अहसास होता रहा। घरों और बाजारों में लोग उमस से बेहाल नजर आए। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान मंगलवार की तुलना में करीब दो डिग्री सेल्सियस कम रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने और हवाएं नहीं चलने से वातावरण में नमी बढ़ गई। इसके चलते उमस ने लोगों को पूरे दिन परेशान किया...