शामली, अगस्त 30 -- Shamli News: कांधला। कस्बा एलम निवासी एक सभासद ने तीन लोगों पर रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट के दौरान सभासद के हाथ में गंभीर चोट लग गई। चिकित्सकीय जांच में हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एलम निवासी सभासद जगपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात वह अपने बेटे को लेने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कस्बे के ही तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जगपाल ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी।आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके हाथ में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद सभासद उपचार के लिए चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। ...