शामली, अक्टूबर 4 -- Shamli News: कस्बा एलम निवासी एक युवक ने पांच लोगों पर रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एलम निवासी रोबिन उर्फ टिंकू पुत्र सोहनवीर ने थाना कांधला में दी तहरीर में बताया कि 27 अगस्त 2026 को वह बस स्टैंड से अपने घर एलम जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में जगपाल पुत्र दिलावर, विनीत उर्फ भोला पुत्र जगपाल, पंकज पुत्र सहनसरपाल, अंशू पुत्र पंकज और वंश पुत्र पंकज निवासी एलम ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान कस्बा निवासी देवेंद्र पुत्र गोरधन बीच-बचाव कराने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि घटना के ...