Shamli News: रामलीला में ताड़का वध और पुष्प वाटिका लीला का मनमोहक मंचन
शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: नगर में चल रही आदर्श श्रीरामलीला में कलाकारों द्वारा मारीच-सुबाहु वध, ताड़का वध और पुष्प वाटिका की सुंदर लीलाओं का मनमोहक मंचन किया गया। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान दिखाया गया कि राक्षस मारीच और सुबाहु ऋषि-मुनियों के यज्ञ में बाधा डालते हैं और गुरु विश्वामित्र के यज्ञ को भंग कर देते हैं। इससे परेशान होकर गुरु विश्वामित्र महाराज दशरथ के दरबार में पहुंचते हैं और यज्ञ की रक्षा के लिए उनसे भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगते हैं। गुरु विश्वामित्र के आग्रह पर राजा दशरथ श्रीराम और लक्ष्मण को उनके साथ भेज देते हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: श्री विष्णु अवतार ताड़का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.