शामली, अक्टूबर 5 -- Shamli News: कैराना। नगर के गौशाला भवन में श्रीरामलीला महोत्सव के दूसरे दिन रावण-वेदवती संवाद समेत कई प्रसंगों का मंचन किया गया। रविवार रात मंचन में दिखाया गया कि जंगल में विचरण करते हुए रावण की नजर विष्णु भगवान की परम भक्त कुशध्वज ऋषि की पुत्री वेदवती पर पड़ती है। रावण उन्हें मोहित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन वेदवती उसके प्रस्ताव को ठुकरा देती हैं। रावण द्वारा स्पर्श किए जाने पर वेदवती उन्हें श्राप देती है कि वह सती होकर पुनर्जन्म लेगी और उनके विनाश का कारण बनेगी। इसके बाद वेदवती सती हो जाती है और आगे चलकर सीता के रूप में जन्म लेती है। यह भी पढ़ें- Hapur News: नारद मोह के साथ आज होगा रामलीला का शुभारंभ दूसरे दृश्य में रावण पुष्पक विमान से मारीच के साथ कैलाश पर्वत पार करने का प्रयास करते हैं, लेकिन विमान रुक जाता है...