Shamli News: रात में झमाझम बारिश से शामली पानी-पानी, कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
शामली, जुलाई 21 -- Shamli News: शामली। सोमवार देर रात हुई झमाझम बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कुछ ही देर की तेज बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आधी रात को जलभराव होने के कारण बाहर से आने वाले लोगों को रास्ता तक दिखाई नहीं दिया और कई वाहन पानी में फंस गए। सबसे अधिक जलभराव कैराना रोड, झिंझाना रोड, कबाड़ी बाजार और माजरा रोड पर देखने को मिला। इन मार्गों पर कई स्थानों पर बारिश का पानी भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- Shamli News: खेतों में बरसा सोना शहर में आफतभरी मूसलाधार बारिश कुछ वाहन पानी में बंद हो गए, जबकि कई लोगों को अपने वाहनों को धक्का लगाकर निकालना पड़ा। रात के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.