Shamli News: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, महंगाई के बावजूद जमकर हुई खरीदारी
शामली, अगस्त 27 -- Shamli News: रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। त्योहार नजदीक आते ही राखी, मिठाई, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन और उपहारों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। महंगाई के बावजूद भाई-बहन के प्रेम और उत्साह के इस पर्व को लेकर लोगों में खरीदारी का खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, माजरा रोड, कबाडी बाजार, सुभाष चौक, नेहरू मार्केट, वीवी इंटर कॉलेज रोड सहित प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की विभिन्न रेंज उपलब्ध कराई हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और खिलौने वाली राखियों की मांग बनी हुई है, जबकि युवतियां और महिलाएं डिजाइनर, मोती, रुद्राक्ष और फैंसी राख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.