Shamli News: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
शामली, अगस्त 28 -- Shamli News: शामली। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार को शहर के बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। पर्व से एक दिन पहले महिलाओं और युवतियों ने भाई की कलाई सजाने के लिए विभिन्न डिजाइन की राखियों की जमकर खरीदारी की। वहीं मिठाई, कपड़े और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही। शहर के गांधी चौक, नया बाजार, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट और दिल्ली रोड पर सुबह से ही खरीदारों की आवाजाही शुरू हो गई थी। देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की भरमार रही। इस बार नवरंग राखी, रुद्राक्ष राखी और भाभी के लुंबे की सबसे अधिक मांग रही। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर्व आज: भाई की कलाई पर बंधेगा स्नेह का अटूट धागा, बाजारों में उमड़ी भीड़ बच्चों के लिए लाइट वाली राख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.