Shamli News: रंजिशन दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं समेत पांच घायल
शामली, अगस्त 26 -- Shamli News: कैराना। क्षेत्र के गांव मवी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव मवी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में एक पक्ष से 65 वर्षीय महिला गफ्फारो तथा उसके बेटे फिरोज और अरमान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पुराने विवाद में मारपीट, दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मामला वहीं, दूसरे पक्ष से तासीम और उसकी पत्नी आमीन भी मारपीट में घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.