Shamli News: रंजिशन घर में घुसकर की मारपीट, चार पर मुकदमा
शामली, अगस्त 7 -- Shamli News: कैराना। रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन भाइयों और उनके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला आर्यपुरी निवासी राशिद ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ले का समेदीन उसके परिवार से रंजिश रखता है और आए दिन विवाद करता रहता है। आरोप है कि 31 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे समेदीन अपने बेटों समीर, मुदस्सिर और मुजम्मिल के साथ लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आया। चारों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उसके भाई आसिफ और घर आए मेहमान शमशाद के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.