Shamli News: यूरिया-डीएपी को लेकर ऊदपुर समिति पर हंगामा
शामली, जुलाई 4 -- Shamli News: चौसाना। क्षेत्र की ऊदपुर सहकारी समिति का यूरिया संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़े जाने के बाद शनिवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने समिति अधिकारियों पर यूरिया व डीएपी की कालाबाजारी करने तथा कृषि क्रेडिट कार्ड का बकाया जमा करने पर अतिरिक्त धनराशि लेने का आरोप लगाते हुए घंटों हंगामा किया। किसानों ने बताया कि दो जुलाई को समिति पर 500 बैग यूरिया की खेप पहुंची थी, जबकि इससे दो दिन पहले 500 बैग डीएपी आया था। शनिवार को किसान खाद लेने पहुंचे तो उन्हें यूरिया और डीएपी उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में किसान समिति पहुंच गए और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। किसानों का आरोप है कि रिकॉर्ड में केवल 330 बैग यूरिया और 150 बैग डीएपी ही दर्ज मिले, जबकि मौके पर क्रमशः 170 और 350 बैग उपलब्ध होने चाहिए थे। गोदाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.